नशे में धुत तीन बेटों ने अपने ही घर में लगा दी आग, सामान ही नहीं पिता की उम्मीदें भी जलकर राख, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस भी हैरान
Three drunken sons set their own house on fire, destroying not only their belongings but also their father's hopes, causing panic in the village and surprising the police.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग के मूंगझर गांव में जो कुछ हुआ. उसने पूरे गांव को यह समझा दिया कि नशा सिर्फ सिर नहीं चढ़ता कभी-कभी घर भी चढ़ जाता है. नशे में धुत तीन युवकों ने अपने ही पिता का घर आग के हवाले कर दिया. इस दौरान आग की उठती लपटें न सिर्फ घर जला रहीं थीं. बल्कि ग्रामीणों के दिल में यह सवाल भी जला रहीं थीं ये नशा हे कि बर्बादी के ठेकेदार?
चारपहिया गाड़ी आंगन में शांत खड़ी थी लेकिन नशे में चूर बेटों को वह किसी फिल्मी खलनायक जैसी लगी और फिर तोड़फोड़ गाड़ी के टूटे शीशे और पंचर टायर आज भी गवाही दे रहे हैं कि मूंगझर गांव में नशे ने सिर्फ घर ही नहीं, परिवार की इज्जत भी तोड़ी है. पिता ने बताया कि आग लगाने के बाद गाड़ी फोड़िन ये तो पूरा घर का दुश्मन घर में वाला मामला आय.
इस आग से घर का काफी कुछ सामान जलकर राख हो गया. लेकिन सबसे ज्यादा राख हुई एक बूढ़े पिता की उम्मीदें.. बेटों पर भरोसा.. और एक परिवार की शांति..गांव में अब भी चर्चा है इही हावय नशा के असली रुप जे घर बिगाड़ देथे..
आग की लपटे और चीखपुकार सुनकर आधा गांव मौके पर पहुंच गया बाकी आधा गांव डर से इस दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दी तब मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आग बुझाने में मदद की इस दौरान बच्चे रोते हुए अपने घरों के दरवाजे पकड़कर बैठे थे. बुजुर्ग चौपाल में खड़े होकर कह रहे थे नशा असल मारे अउ घर-परिवार दूनो बर खतरनाक आय..
देवभोग पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई और अब पूरी घटना की जांच कर रही है. गांव में पुलिस की गाड़ी खड़ी है और लोग अब भी फुसफुसाते हुए एक ही बात दोहरा रहे हैं घर जलाने वाले बेटा कऊन जमाना में जनम लें?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



