शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल के टॉयलेट में मिला शव, इलाके में शोक का माहौल, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Twelve days after her wedding, a newlywed woman hanged herself; her body was found in her in-laws' restroom, and the area was mourned. No suicide note was found. Police are investigating.

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल के टॉयलेट में मिला शव, इलाके में शोक का माहौल, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. जहां शादी के महज 12 दिन बाद 23 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना छोटी करेली गांव की है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका नूतन दीवान की शादी 12 मार्च को छोटी करेली निवासी कामेश कंवर से हुई थी. नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल करेली में रह रही थी. गुरुवार 25 -26 की दरमियानी रात को अचानक उसने ससुराल के टॉयलेट में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने फौरन मगरलोड पुलिस को खबर किया. खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के मायके पक्ष, ससुराल पक्ष और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
इस घटना के बाद दोनों परिवारों में गहरा मातम छा गया है. वहीं, गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. प्रथम दृष्ट्या में पति के साथ विवाद सामने आ रहा है. असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा. किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है. साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि परिवारों में किसी भी तरह के तनाव या असामान्य स्थिति की जानकारी समय रहते साझा करें. ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB