रंगोली पर चढ़ाई बाइक तो कर दिया मर्डर, 2 युवकों पर चाकू से हमला, दूसरा गंभीर घायल, इलाके में पुलिस बल तैनात, दो आरोपी गिरफ्तार

Two youths were stabbed and killed after their bike ran over a rangoli, with another seriously injured. Police deployed in the area and two accused arrested.

रंगोली पर चढ़ाई बाइक तो कर दिया मर्डर, 2 युवकों पर चाकू से हमला, दूसरा गंभीर घायल, इलाके में पुलिस बल तैनात, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई में सुबह रंगोली पर बाइक चढ़ाने से उपजा विवाद शाम होने तक हत्या में बदल गया. दिनदहाड़े दो लोगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू चला दिया. जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई. वही दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. दोनों आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. यह पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेल्हानाला के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश साहू की बेटी ने अपने आंगन में रंगोली बनाई थी. इसी बीच बाइक सवार मंगल उड़िया और उसके दोस्त तुषार वर्मा ने रंगोली पर बाइक चढ़ा दी. जिसके बाद वहां विवाद शुरु हुआ. लड़की के पिता राजेश साहू औऱ् मामा रविन्द्र वर्मा के साथ मंगल उड़िया और तुषार की बहस हुई. लेकिन कुछ देर में वाद विवाद वहीं शांत हो गया.
वहीं शाम को फिर चारों का आमना-सामना हुआ तो इस बार मंगल ने बदला लेने की नीयत से राजेश औऱ् रविन्द्र पर चाकू चलाने की कोशिश की. इसी बीच रविन्द्र और राजेश ने मंगल के हाथों से चाकू छीन लिया औऱ् उन दोनों पर ताबडतोड़ वार कर दिया. पुलिस फिलहाल आऱोपी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t