संत कबीरनगर में अनोखा विवाह, पति ने प्रेमी संग मंदिर में करा दी पत्नी राधिका की शादी, बोला- तुम जाओ, मैं बच्चों का ख्याल रखूंगा

Unique marriage in Sant Kabir Nagar, husband got his wife Radhika married to her lover in a temple, said- you go, I will take care of the children,

संत कबीरनगर में अनोखा विवाह, पति ने प्रेमी संग मंदिर में करा दी पत्नी राधिका की शादी, बोला- तुम जाओ, मैं बच्चों का ख्याल रखूंगा

संतकबीरनगर : संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. पति ने पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनवायी और उसके बाद एक मंदिर में उसकी शादी करा दी. यह बात जंगल में आग लगने जैसी थी और बड़ी तेजी से इलाके में चर्चा का विषय बन गई. 
ससुराल में गांव के युवक से हो गया प्यार
मिली  जानकारी के मुताबिक धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव के बबलू की शादी साल 2017 में गोरखपुर जिले के बेल घाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी राधिका पिता तौली राम के साथ हुई थी. दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपनि जिंदगी गुजार रहे थे. शादी के आठ सालों के दौरान उनके दो बच्चे सात साल का आर्यन सात साल और दो साल की बेटी शिवानी हैं. बबलू रोजी-रोटी कमाने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता था.
इसी बीच गांव के रहने वाले एक युवक से महिला की आंखें चार हो गई और यह रिश्ता धीरे-धीरे गांव में चर्चा का विषय बन गया. जब इसकी भवक महिला के पति को लगी तो उसने पहले समझाने का प्रयास किया. लेकिन जब बात नहीं बनी. तो उसने गांव के युवक के साथ पत्नी की शादी कराने का फैसला किया. महिला ने पति से कहा कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है. राधिका अपने ही पैदा किए दोनों बच्चों को छोड़ने को राजी भी हो गई.
पत्नी से बोला- जाओ मैं दोनों बच्चों को पाल लूंगा
जब इसकी भनक परिवारवालों को हुई तो उन्होंने प्रदेश में कमा रहे बेटे को इसकी जानकारी दी. युवक ने पहले तो पत्नी को समझाया लेकिन जब उसने जिद कर ली कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी तो उसने कहा कि मैं दोनों बच्चों का लालन-पालन खुद कर लूंगा. तुम जाओ जहां जाना है. युवक का कहना है कि अब वह दोनों बच्चों के साथ नई जिंदगी जीएगा. दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई. गांव के सैकड़ों लोग इस अजीबोगरीब घटना के गवाह बने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI