नगरीय निकाय चुनाव, भाजपा ने जारी की कई जिले की अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, टिकट कटने से नाराजगी, कांग्रेस आज खोलेगी पत्ता

Urban body elections, BJP released the list of president and councilor candidates of many districts, resentment over ticket denial, Congress will reveal its cards today

नगरीय निकाय चुनाव, भाजपा ने जारी की कई जिले की अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, टिकट कटने से नाराजगी, कांग्रेस आज खोलेगी पत्ता

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने अपने अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है. पार्टी ने सभी प्रमुख नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
गरियाबंद गरियाबंद नगर पालिका से अध्यक्ष के लिए युवा अधिवक्ता प्रशांत मानिकपूरी को मैदान मे उतार दिया है. घोषणा होने के बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी और सभी पार्षद प्रत्याशियों से रुबरु मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी.
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मेमन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है. पांच साल हमने पूरी नगर पालिका की टीम ने मिलकर नगर के विकास के लिए बेहतर काम किया है. आगामी चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. भाजपा अध्यक्ष सहित पूरे 15 वार्डो में परचम लहराएगी. रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी. मेमन ने कहा कि भाजपा में पार्टी का फैसला सर्वोपरी होता है. पार्टी ने जिन्हे प्रत्याशी बनाया है. हम सब मिलकर उन्हें चुनाव जिताएंगे. नगर के एक एक वार्ड में एक एक घर तक पहुंच भाजपा प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे.
पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख सहित सभी भाजपा नेताओं ने गरियाबंद पहुंचने पर तिरंगा चौक में आतिशबाजी और फूल वर्षा के साथ अध्यक्ष सहित सभी प्रत्याशियों का जोशीला स्वागत किया.
इस दौरान वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, केशव साहू, नरोत्तम साहू, पुष्पक देवांगन, अमित वखारिया, विकास रोहरा, तरुण ठाकुर, राकेश सोनी, यश मिश्रा, नमन सेन, ने उन्हें बधाई दी.
इस मौके पर प्रत्याशी राधेश्याम सोनवानी, सूरज सिन्हा प्रकाश यादव, रेणुका साहू, खूबसूरती नेताम, विष्णु मरकाम, पारस देवांगन, टिमेश्वरी ध्रुव, खेम सिंह बघेल, मधु देवांगन, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, सभी प्रत्याशी मौजूद थे.
जिले के विभिन्न नगरीय निकायों से घोषित भाजपा प्रत्याशी इस तरह हैं.
गरियाबंद – प्रशांत मानिकपुरी
राजिम – महेश यादव
कोपरा – रुपनारायण साहू
छुरा – श्रीमती लोकेश्वरी निषाद
फिंगेश्वर – उत्तम राजवंशी
देवभोग – श्रीमती अनिता विकास उपाध्याय
गरियाबंद के पार्षद प्रत्यासशी
वार्ड क्रमांक
01 राधेश्याम सोनवानी
02 प्रकाश यादव
03 रेणुका साहू
04 खूबसूरती नेताम
05 विष्णु मरकाम
06 पारस देवांगन
07 टिकेश्वरी धुर्व
08 खेमसिंग बघेल
09 मधु देवांगन
10 सुरेंद्र सोनटेके
11आशिफ़ मेमन
12 वंश सिन्हा
13 बिंदु सिन्हा
14 पुष्पा साहू
15 सूरज सिन्हा
भाजपा की इस सूची के जारी होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वहीं विपक्षी दलों की तरफ से प्रत्याशी चयन को लेकर अब चर्चाएं शुरु हो गई है. देखना दिलचस्प होगा कि इन चुनावों में भाजपा की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है. और जनता किन प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बगावत से बिगड़ सकता है भाजपा का खेल

नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में बगावत के सुर तेज़ हो गए हैं. टिकट वितरण से असंतुष्ट पूर्व पार्षद प्रह्लाद ठाकुर उर्फ़ टिंकू ठाकुर ने वार्ड नंबर 5, सिविल लाइन से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन फ़ार्म लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी और अपने समर्थकों को संकेत दिया कि वे अब भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ने के तैयारी में हैं
बताया जाता है कि इसके पहले भाजपा के चुनावी पैनल में वार्ड क्रमांक पाच से टिंकू ठाकुर ही प्रबल दावेदार थे और उनका नाम भी प्रमुखता के साथ पैनल में रखा गया था. लेकिन जैसे ही अंतिम क्षणों में टिकट कटने की संभवना सामने आई टिंकू ठाकुर फौरन फैसला लेते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया.
मिली जानकरी के मुताबिक टिंकू ठाकुर की पत्नी गुलेश्वरी ठाकुर का भी टिकट कट चुका है. सुनने के आ रहा था कि उन्हें वार्ड क्रमांक तीन से उम्मीदवार बनाने की रणनीनीत थी. लेकिन आख़िर समय में वह रणीनीति से बाहर हो गई. मालूम हो कि इसके पहले तक वे वार्ड क्रमांक की पार्षद थी. अ जा ज मुक्त होने की वजह से इस बार उन्होंने अपने पति प्रहलाद ठाकुर उर्फ टिंकू के लिए पार्टी से टिकट की मांग रखी थी.
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने टिंकू ठाकुर का निर्दलीय खड़ा होना निश्चित रुप से पार्टी की चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है. एक ओर जहां भाजपा को अपने ही बागी उम्मीदवार से चुनौती मिलेगी. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अब तक चुप्पी साधे हुए है और उसने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. ऐसे में कांग्रेस किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी. यह देखने लायक होगा.
नगर निकाय चुनाव में हर वार्ड की भूमिका अहम होती है. टिकट को लेकर जिस तरह असंतोष सामने आ रहा है. वह चुनावी समीकरण बदल सकता है. पार्टी को अगर अंदरुनी विरोध का सामना करना पड़ा तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस और अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा नेतृत्व बागी नेताओं को मनाने में कामयाब होती है या नहीं. नगर निकाय चुनाव के इस सियासी घमासान में अब आगे क्या होगा.., यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन एक बात तय है  की राह इस बार आसान नहीं रहने वाली....
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मगरलोड : भाजपा से श्रीमती कविता भवानी यादव नगरी पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित की गई है. कविता यादव के नाम का घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और नगरवासीयों एवं शुभचिंतकों के द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है.

रायपुर जिले की लिस्ट देखने के लिए क्लिक कीजिये

https://drive.google.com/file/d/1qZ0_Js4IQho7-aqfWptcam2BjTFKI9_z/view?pli=1