रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में स्टोर मैनेजर लता रानी शर्मा कम्प्युटर बिलिंग में धोखाधड़ी के बाद फरार, आरोपिय को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को कामयाबी
Reliance Smart Point store manager Lata Rani Sharma absconded after computer billing fraud, police succeeded in arresting the accused
रायपुर : शिवानंद नगर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत लता रानी शर्मा को पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया है.
लता रानी पर आरोप है कि उसने 10 फरवरी 2024 से 15 दिसंबर 2024 के बीच कम्प्युटर बिलिंग में धोखाधड़ी करते हुए बिना स्कैनिंग किए ग्राहकों को सामान दे दिया और फिर स्कैनिंग के बाद उसे निरस्त कर दिया. इस तरह उसने कुल 89,000 रुपये की राशि गबन कर ली.
रिलायंस स्मार्ट प्वाईंट में स्टोर मैनेजर के रुप में कार्यरत प्रार्थी निशान कटरे ने इस बारे में थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लता रानी शर्मा घटना के बाद फरार हो गई थी. लेकिन पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरु कर दी है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लता रानी शर्मा उम्र 29 साल के रुप में हुई है. जो रायपुर के अशोक नगर क्षेत्र की रहने वाली है. इस घटना ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के कारोबार में गंभीर खलल डाला. पुलिस ने महिला के खिलाफ 316-2 जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



