सिलेंडर ब्लास्ट कर पति के कत्ल की रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने दूसरी नंबर की पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पैसे की लालच बनी वजह

A horrifying conspiracy was hatched to murder the husband by blasting the cylinder, the police arrested the second wife and sent her behind bars, greed for money was the reason

सिलेंडर ब्लास्ट कर पति के कत्ल की रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने दूसरी नंबर की पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पैसे की लालच बनी वजह

रायपुर : रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र में पति की हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि सूरज बाई जोशी नामक महिला ने अपने पति शिव कुमार बंजारे को जलाने की साजिश रचते हुए सिलेंडर ब्लास्ट किया. हत्या के प्रयास में आरोपिया सूरज बाई जोशी गिरफ्तार हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मुजगहन से एमएलसी खबर पर थाना मुजगहन थाना क्षेत्रान्तर्गत वर्मा अस्पताल में जांच के लिए रवाना किया था. जंहा पीड़ित शिव कुमार बंजारे पिता स्व कार्तिक बंजारे उम्र 48 साल साकिन अछोली हीरानगर थाना उरला रायपुर का मरणासन बयान कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा कराया गया. जो अपने बयान में बताया कि आरोपिया सूरज बाई जोशी निवासी रावांभाठा जो कि पीड़ित ने दूसरी पत्नी बनाकर रखा था. पीड़ित के पहली पत्नी रुखमणी बंजारे के पास जाने से मना करती थी. और पैसे की मांग करती थी और पीड़ित जमीन जायदाद को अपने नाम रकने के लिये बोलती थी. नही करने पर गाली गलौज कर मारपीट करती थी.
14 जनवरी 2025 को पीड़ित अपनी पहली पत्नी रुखमणी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा थाना खमतराई में गया था. पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी और जमीन जायदाद को अपने नाम करने कहने लगी. जिसे मना कर खाना खाकर वंही सो गया था.रात करीब 11:30 बजे इनकी दूसरी पत्नी आरोपिया सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू कर रखी थी. जिसे आग लगा दिया. जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिनका इलाज वर्मा अस्पताल थाना मुजगहन क्षेत्र किया जा रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
इस बयान के बाद आरोपिया सूरज बाई जोशी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस दर्ज कर आरोपिया सूरज बाई जोशी को  गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
सूरज बाई जोशी पति शिव कुमार बंजारे उम्र 45 वर्ष सा. रावांमाठा थाना, खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI