मोबाइल नहीं देने पर बीच बाजार सीने में चाकू उतार दिया, खून से लाल हुई सड़क, फैली सनसनी, आरोपी गणेश गिरफ्तार

When he was not given the mobile, he stabbed him in the chest in the middle of the market, the road turned red with blood. Sensation spread, accused Ganesh arrested

मोबाइल नहीं देने पर बीच बाजार सीने में चाकू उतार दिया, खून से लाल हुई सड़क, फैली सनसनी, आरोपी गणेश गिरफ्तार

बिलासपुर : मोबाइल को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने शुक्रवार रात खूनी रुप ले लिया. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाली नाला के पास एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी गणेश रजक को पुलिस ने देर रात शनिचरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. रक्षाबंधन पर्व से पहले ये वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मनोहर लॉज के सामने ज्वालीनाला पुल के पास हुई है. पूरा मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगाघाट निवासी दीपक उर्फ दादू साहू और पचरीघाट निवासी गणेश रजक आपस में गहरी दोस्ती थी. कुछ समय पहले दोनों बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) यात्रा पर गए थे. इसी दौरान गणेश के मोबाइल को दीपक ने अपने पास रख लिया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव शुरु हो गया. जो पिछले कई दिनों से जारी था.
शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गणेश नशे की हालत में शनिचरी बाजार में घूम रहा था. उसे किसी से खबर मिली कि दीपक जवाली नाला स्थित यादव होटल के पास खड़ा है. गुस्से में वह सीधे वहां पहुंचा और मोबाइल लौटाने की मांग की. दीपक के इंकार करते ही गणेश ने जेब से चाकू निकाला और दीपक के सीने पर वार कर दिया.
चाकू लगते ही दीपक साहू जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोग घबराकर शोर मचाने लगे. जिससे गणेश वहां से भाग निकला. गंभीर रुप से घायल दीपक साहू को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई ने टीम रवाना की. और क्षेत्र की घेराबंदी कराई. थोड़ी ही देर में पुलिस ने आरोपी गणेश को शनिचरी बाजार के अंदर से दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय भी वह नशे में धुत था.
पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में गणेश रजक ने जुर्म कबूल करते हुए मोबाइल विवाद को कत्ल की वजह बताया. आरोपी गणेश रजक के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB