लड़ाई में महिला ने दे दिया देवरानी का साथ, देवर ने पहले सड़क पर दौड़ाया, फिर चाकू से कर दी भाभी की हत्या, आरोपी कामेश्वर गिरफ्तार

The woman supported her sister-in-law in the fight, the brother-in-law first chased her on the road, then killed her with a knife, accused Kameshwar arrested

लड़ाई में महिला ने दे दिया देवरानी का साथ, देवर ने पहले सड़क पर दौड़ाया, फिर चाकू से कर दी भाभी की हत्या, आरोपी कामेश्वर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को बीच सड़क मौत के घाट उतार दिया. देवर और देवरानी के बीच गुरुवार 7 अगस्त की रात झगड़ा चल रहा था. इस बीच घर में मौजूद भाभी झगड़े में बीच बचाव करने पहुंच गई. भाभी ने अपनी देवरानी का पक्ष लेते हुए देवर को शांत रहने को कहा. इससे गुस्साए देवर ने किचन में रखे चाकू से भाभी पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायपुर के विधानसभा थाने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवर से बचने के लिए भाभी घर से निकलकर भागी. वहीं, देवर भी हाथ में चाकू लिए भाभी के पीछे करीब 200 मीटर तक भागता रहा. महिला पेट्रोल पंप के पास भागते-भागते सड़क पर गिर पड़ी. उसी समय देवर ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई.
दरअसल गुरुवार रात रिंग रोड नंबर 3 पर SBI बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में आरोपी कामेश्वर बंजारे किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था. इस दौरान उसकी भाभी संगीता बंजारे भी वहीं सीढ़ियों पर बैठी हुई थी.
विवाद बढ़ने पर संगीता अपनी देवरानी का पक्ष लेते हुए देवर को झगड़ा करने से मना किया. इस पर देवर भड़क गया और भाभी से गाली-गलौच कर मारने के लिए दौड़ा. देवर ने संगीता को करीब 200 मीटर तक दौड़ाया. और जैसे ही संगीता सड़क पर गिरी,.देवर ने किचन के चाकू से संगीता के गले पर जानलेवा वार कर दिया और मौके से फरार हो गया.
इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई. मृतका के बेटे ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. संगीता के पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चलाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पहुंचा और संगीता को पास के अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टर्स ने संगीता को मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस भी मौके पर पहुची.
लेकिन तब तक आरोपी देवर घटनास्थल से फरार हो चुका था. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बार विवाद कर चुका था. संगीता को चाकू मारने के बाद आरोपी खरेरा भाग गया था. पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी 
कामेश्वर बंजारे पिता आस कुमार बंजारे उम्र 24 साल निवासी भण्डारपुरी, थाना खरोरा, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB