पति के अफेयर की शिकायत थाने में करने के बाद फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

After complaining about her husband's affair in the police station, the body of the woman was found hanging, sensation spread in the area, police started investigation

पति के अफेयर की शिकायत थाने में करने के बाद फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भाटापारा-बलौदाबाजार : भाटापारा जिले में शादीशुदा महिला की घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका और उसके पति के बीच दूसरी महिला से अफेयर को लेकर घर पर झगड़ा होता था. संबंधित थाने और परिवार परामर्श केंद्र भी मामला पहुंचा. लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पति दीपक दुबे और उनकी पत्नी भारती दुबे के बीच दूसरी महिला से अफेयर को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था. जिसकी सूचना मृत महिला ने शहर थाने में भी दी थी. हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बलौदाबाजार के परिवार परामर्श केंद्र में भी दोनों का मामला चला था. लेकिन सामंजस्य नहीं बैठ पाया था.
बताया जा रहा है कि मृतिका और परिवारजन पति दीपक दुबे को बहुत समझाने की कोशिश कर रहे थे. इसके बावजूद पति अपनी हरकतों से बाज नही आया. जिसकी वजह से मृतिका मानसिक रुप से काफी प्रताड़ित हो चुकी थी और विवाद गहराता चला गया. फिलहाल यह घटना हत्या या आत्महत्या है? यह तो भाटापारा शहर पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा.
भाटापारा शहर थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि घटना हुई है. मृतिका का उसके बेडरुम के पंखे से लटकती लाश मिली है. घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असल वजह का पता चलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB