छेड़छाड़ के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से महिलाएं नाराज, महिलाओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आन्दोलन की धमकी, पुलिस पर उठे सवाल
Women are angry as the accused of molestation has not been arrested yet, women submitted a memorandum to the SP, threatened to launch a fierce agitation, questions raised on the police
सक्ती : सक्ती जिले में महिला पुलिस अधीक्षक अंकीता शर्मा की सख्त छवि के बावजूद डभरा थाना क्षेत्र की महिलाएं न्याय न मिलने से आक्रोशित हैं. महिलाओं का आरोप है कि छेड़छाड़ के आरोपी रमेश बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि घटना को 45 से 50 दिन बीत चुके हैं. लेकिन डभरा पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है. महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रमेश बंजारे दिनभर छिपा रहता है और रात में अपने घर आराम से भोजन कर सोता है. लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है.
डभरा पुलिस का कहना है कि कई बार टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए हैं. लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. वहीं पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
महिलाओं का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई. तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी. मंगलवार को महिलाओं ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) डभरा से मुलाकात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
महिला पुलिस अधीक्षक अंकीता शर्मा के सख्त रवैये और अपराधियों पर नियंत्रण की छवि के बावजूद इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय महिलाएं निराश हैं. महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही पुलिस कप्तान इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



