WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे सीजन कटाया फाइनल का टिकट

WPL 2024: शेफाली वर्मा की आतिशी पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात जॉयंटस को 13. 1 ओवर में 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई.

दिल्ली कैपिटल्स ने विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के दम पर आखिरी लीग मैच में गुजरात जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली ने 8 मैचों में 12 अंक लेकर 5 टीमों की तालिका में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. गुजरात की ओर से रखे गए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए. शेफाली को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से रविवार को होगा. शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने अपनी पारी में पांच छक्के और सात चौके लगाए. उन्होंने 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) 38 रन बनाकर नाबाद रहीं. इससे पहले गुजरात का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और चौथे ही ओवर में उसे दो बल्लेबाज 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में खाता खोने बिना काप की गेंद पर आउट हुई.