रायपुर में दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को रोका, चाकू की नोक पर लूटकर फरार, इलाके में दहशत का माहौल, तलाश में जुटी पुलिस

3.50 lakh rupees looted in broad daylight in Raipur; four masked criminals stopped a young man, robbed him at knifepoint and fled; panic gripped the area; police engaged in search.

रायपुर में दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट, चार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को रोका, चाकू की नोक पर लूटकर फरार, इलाके में दहशत का माहौल, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पंडरी से भिलाई जा रहे एक युवक से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई. एक युवक को निशाना बनाते हुए उससे नकदी और सोने की चेन लूट लिया गया. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता अपनी गाड़ी से घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे. कोटा स्थित डीसीपी ऑफिस के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने  उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया.
बदमाशों ने युवक को चाकू दिखाकर डराया और उसके पास रखी करीब 3.50 लाख रुपए की नकदी और सोने की चेन लूट लिया. वारदात के दौरान आरोपी ने चाकू की नोक पर युवक को डराया और किसी को मदद न करने की धमकी दी. वारदात के दौरान आरोपियों ने युवक पर डंडे और रॉडनुमा हथियार से हमला भी किया. जिससे वह घायल हो गया.
वारदात के फौरन बाद युवक ने पास के नागरिकों और पुलिस को खबर दी. सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वारदात में शामिल संदिग्धों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सभी पांच आरोपी पहले से ही अपराध में शामिल रह चुके हैं और वारदात की प्लान बनाकर युवक का पीछा किया था.
पुलिस ने पीड़ित युवक से बयान लेकर घटनास्थल की तफ्तीश की और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में आने की उम्मीद है. क्योंकि वारदात के समय सीसीटीवी कैमरे और आसपास के गवाह अहम सुराग प्रदान कर रहे हैं.
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस वारदात के बाद सरस्वती नगर और कोटा क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की फौरन खबर देने का आग्रह कर रही है.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रशासन ने विशेष टीम का गठन किया है. जो सभी संदिग्धों और लूट में शामिल अपराधियों की पतासाजी कर रही है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर इंसाफ के कठघरे में लाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t