डूबने से 3 की मौत, दोस्त के साथ नदी में नहाने के दौरान डूबा 1 वर्षीय बच्चा, इधर डबरी में तैरते हुई मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

3 died due to drowning, a 1 year old child drowned while bathing in the river with his friend, here the body of an old woman was found floating in the pond, police started investigation

डूबने से 3 की मौत, दोस्त के साथ नदी में नहाने के दौरान डूबा 1 वर्षीय बच्चा, इधर डबरी में तैरते हुई मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हसौद: हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्दा में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई. जहाँ पानी में डूबने से सिर्फ 1 साल के मासूम की मौत हो गई, इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है,
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मल्दा निवासी किशन कश्यप का छोटा बेटा शिवांश कश्यप उम्र 1 साल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर से लापता हो गया. जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजन और पड़ोसी उसे ढूंढने लगे. आसपास के घरों और गलियों में तलाश करने के बाद भी जब शिवांश का कोई पता नहीं चला तो खोजबीन का दायरा बढ़ाया गया.
इसी दौरान घर के पीछे बने पानी से भरे गड्ढे में बच्चे का शव तैरते हुए दिखाई दिया. मासूम को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी. घटना की खबर तुरंत हसौद थाना पुलिस को दी गई.
खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
गांव में लोगों का कहना है कि खुले गड्ढों और जलभराव पर ध्यान न दिए जाने से इस तरह के हादसे होते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को पाटने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सरगुजा. जिले में दो लोगों की अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबकर मौत हो गई. पहली घटना सीतापुर के केसला की है, जहां 7 वर्षीय मासूम की नदी में डूबकर मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना में डबरी में गिरने से 70 साल की वृद्ध महिला की जान चली गई.
नदी में डूबकर मासूम की मौत
जानकारी के मुताबिक पहली घटना में 7 साल के मासूम अनमोल स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्त के साथ मान नदी में नहाने पहुंचा था. इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक कक्षा पहली का छात्र था.
तैरती हुई मिली बुजुर्ग महिला की लाश
दूसरी घटना में ग्राम नकना की है. यहां 70 साल की बुजुर्ग महिला सुखनी का शव डबरी में तैरता हुआ मिला. खबर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि मृतिका नशे की हालत में थी और उसकी पीठ पर शराब की बोतलें बंधी हुई मिली. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t