डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु की अचानक लापता होने के 48 घंटे बाद नहर में मिली लाश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम

48 hours after the sudden disappearance of one and a half year old innocent Himanshu, his body was found in the canal, a mountain of sorrows fell on the family, mourning in the village

डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु की अचानक लापता होने के 48 घंटे बाद नहर में मिली लाश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी डेढ़ साल का मासूम हिमांशु यादव बुधवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया. उसका शव शुक्रवार सुबह 15 किलोमीटर दूर नहर में मिला. बुधवार को घर के पीछे खेलते-खेलते गायब हुए मासूम की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी.
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हिमांशु घर में खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने बताया कि उसने इशारे से ब्रश मांगा और घर के पीछे बाड़ी में खेलने चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने तलाश की तो वह बाड़ी में नहीं मिला। खोजबीन के दौरान नहर किनारे उसका ब्रश पड़ा मिला. जिसके बाद उसके डूबने की आशंका गहराई.
गुरुवार को खारंग जलाशय से निकली नहर में बकरकुदा और डगनिया तक करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया. लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली और अंधेरा होने पर ऑपरेशन रोकना पड़ा.
शुक्रवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवतरा में ग्रामीणों ने नहर की झाड़ियों में फंसे एक बच्चे का शव देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया. जिन्होंने शव की पहचान लापता हिमांशु के रुप में की. मासूम की लाश 15 किलोमीटर दूर मिलने से परिजन बदहवास हो गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव मिलने की खबर से परिजन बदहवास हो गए. मासूम की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t