मामूली बात पर 7 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से पिटाई, पैर फ्रैक्चर, मासूम बच्ची अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने प्रधान पाठक को किया गिरफ्तार
7-year-old girl brutally beaten up over a trivial matter, leg fractured, innocent girl admitted to hospital, police arrested the principal
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई से पैर टूट गया है. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरा मामला बलरामपुर ज़िले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला कंजिया का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई को प्रायमरी स्कूल कंजिया में प्रधानपाठक हीरालेओस टोप्पो उम्र 55 साल ने जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव उम्र 7 साल (छात्रा) की पिटाई की थी. मास्टर ने इतना पीटा कि छात्रा का पैर टूट गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 75, 82 BNS के तहत FIR दर्ज कर प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है.
छात्रा का नाम ललिता यादव है. वह प्राथमिक शाला कंजिया में कक्षा दूसरी में पढ़ती है. बताया जा रहा है कि क्लास रुम में बात करने को लेकर प्रधानपाठक हेरालुयूस एक्का ने छात्रा ललित की जमकर पिटाई कर दी. जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. छात्रा का इलाज पिछले तीन दिनों से निजी चिकित्सालय में चल रहा है.
इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी. बताया जा रहा है कि पंचायत में बैठक कर 13 हज़ार रुपये देकर मामला रफा-दफा करने की बात की गई और बच्ची को इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया.
घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अगर ऐसे हैवान प्रवृत्ति के शिक्षक स्कूल में रहेंगे तो बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी. कई अभिभावक अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर महसूस कर रहे हैं.
इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर तक पहुंची. उन्होंने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिया. इसके बाद शंकरगढ़ पुलिस ने हेड मास्टर हेरालुयूस एक्का को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई देर से हुई और शुरु में पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई.
यह घटना एक बार फिर से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. शिक्षा के मंदिर में जिस शिक्षक पर बच्चों को संस्कार और ज्ञान देने की जिम्मेदारी होती है. वही जब हैवानियत पर उतर आए तो व्यवस्था की साख पर गहरा धब्बा लगता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



