मेडिकल राशि निकालने शिक्षक से मांगा 10 हजार की घूस, सरकारी स्कूल का बाबू मनोज ठाकुर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
A bribe of Rs 10,000 was demanded from a teacher to withdraw medical amount, government school clerk Manoj Thakur was arrested red handed while taking bribe
अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के सरकारी स्कूल से रिश्वत लेते बाबू मनोज कुमार ठाकुर के एसीबी ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है. स्कूल के ही टीचर चन्द्रहास निषाद से मेडिकल राशि निकालने के एवज में बाबू 10 हजार की रिश्वत ले रहा था. छत्तीसगढ़ एसीबी ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी की टीम आगे की कार्वाई में जूट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी चन्द्रहास निषाद, निवासी ग्राम पारागांव, वि.खं. अभनुपर, जिला रायपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपाझर (चंपारण), वि.खं. अभनपुर, जिला रायपुर में शिक्षक के रुप में कार्यरत है.
उनके द्वारा अपने नवजात शिशु के उपचार में हुए चिकित्सा व्यय के प्रतिपूर्ति के लिये उक्त विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में आवेदन पेश किया था. जिस पर कार्यालय का बाबू मनोज कुमार ठाकुर द्वारा एक लाख की मेडिकल राशि निकालने के एवज में कुल राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई थी.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. शिकायत सत्यापन के बाद 21 अगस्त को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से बाबू मनोज कुमार ठाकुर को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.
आरोपी मनोज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



