नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, पाण्डुका पुलिस और स्पेशल टीम ने नशीली टैबलेट बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Action taken on medical store, police arrested two accused Kaushal and Nikhlesh who were smuggling drugs

नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, पाण्डुका पुलिस और स्पेशल टीम ने नशीली टैबलेट बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पाण्डुका पुलिस और स्पेशल टीम ने नशीली टैबलेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही ग्राम भेण्ड्री स्थित जे.पी. फॉर्मा मेडिकल स्टोर पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है.
मिली जानकारी किए मुताबिक मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम कोपरा-मुड़तराई मोड़ के पास एक युवक लाल रंग के कैरी बैग में नशीली दवाइयां लेकर बिक्री की तलाश में खड़ा है.
खबर पर थाना पाण्डुका पुलिस और विशेष टीम मौके पर पहुंची और संदेही कौशल पटेल पिता रमेश उम्र 26 साल निवासी ग्राम कोपरा, थाना पाण्डुका) को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से Alprazolam Tablets I-P की 11 पत्तियां (कुल 50 नग नशीली दवाइयां) बरामद हुई. मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
जांच में सामने आया कि ये प्रतिबंधित दवाइयां आरोपी ने ग्राम भेण्ड्री के जे.पी. फॉर्मा मेडिकल से खरीदी थीं. पूछताछ में मेडिकल संचालक निखलेश साहू पिता भीखम साहू उम्र 20 साल निवासी भेण्ड्री, थाना पाण्डुका) का नाम सामने आया. पुलिस ने आरोपी निखलेश साहू को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं जोड़ दीं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया.
गिरफ्तार आरोपी
कौशल पटेल पिता रमेश, उम्र 26 साल निवासी ग्राम कोपरा बस स्टैंड थाना पाण्डुका
निखलेश साहू पिता भीखम साहू, उम्र 20 साल निवासी ग्राम भेण्ड्री थाना पाण्डुका
जप्त सामग्री
Alprazolam Tablets I-P की 11 पत्तियां (कुल 50 नग नशीली दवाइयां)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t