अभनपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री टंकराम वर्मा, 469.37 लाख की लागत से बने 11 भवनों का लोकार्पण, 2 लाख 21 हजार 145 पौधे लगेंगे
Deputy CM Arun Saw and Minister Tankaram Verma in Abhanpur, inauguration of 11 buildings built at a cost of 469.37 lakhs, 2 lakh 21 thousand 145 plants will be planted
अभनपुर (रायपुर) : आज अभनपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन हुआ. इस दौरान करीब 469.37 लाख रुपए की लागत से तैयार विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है.
इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज और भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी उपस्थित रहेंगे.
11 भवनों का होगा लोकार्पण
कार्यक्रम के तहत कुल 11 भवनों और परिसरों का लोकार्पण किया जा रहा है. इनमें –
नवीन तहसील कार्यालय भवन
बस स्टैंड व्यावसायिक परिसर
प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर में अतिरिक्त कक्ष
रायपुर रोड स्थित अटल परिसर
समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं।
स्थानीय विकास को नई दिशा
इन भवनों के लोकार्पण से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ किया. उन्होंने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुक होकर हम सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाना चाहिए. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुईं. सभी ने कार्यक्रम स्थल पर सिंदूर के पौधे लगाकर ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के लिए ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान से स्वसहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा गया है. वे इस अभियान में चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण करेंगी और पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा भी करेंगी. इस अभियान से 1701 समूहों की 2300 से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा गया है. भारत सरकार द्वारा अभियान के तहत राज्य के नगरीय निकायों में वृक्षारोपण के लिए 444 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं.
विधायक मोतीलाल साहू ने ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान के शुभारम्भ के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में लगातार वृक्षारोपण के काम हो रहे हैं. पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने में इससे मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान को महिलाओं के जरिए अमलीजामा पहनाया जाएगा. हम सभी को भी इसमें सहभागिता देनी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



