5 साल की मासूम ने खेलते समय पिया तारपीन का तेल, सांस लेने में हुई परेशानी, कुछ देर में ही बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

A 5-year-old innocent girl drank turpentine oil while playing, had trouble breathing, the girl died within a short time, there was mourning in the family

5 साल की मासूम ने खेलते समय पिया तारपीन का तेल, सांस लेने में हुई परेशानी, कुछ देर में ही बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से दुःखद घटना निकलकर सामने आई है. यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची ने खेलने के दौरान तारपीन का सेवन कर लिया. जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई.  इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खेलने के दौरान मासूम बच्ची वंशिका चक्रधारी ने तारपीन तेल पी ली थी. जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी. जब मासूम के परिजनों ने देखा कि मासूम ने घर में रखें तारपीन का सेवन कर लिया है और उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजनों के द्वारा उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर एडमिट कराया गया.
जहां इलाके दौरान उसकी मौत हो गई. मासूम का पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा जाएगा. 5 वर्षीय मासूम ग्राम राजापुर निवासी अर्जुन चक्रधारी की मासूम बेटी बताई जा रही है.
वहीं इस दुखद घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जो घटना के बाद सदमे में बताएं जा रहें हैं. 5 साल की मासूम सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी अर्जुन चक्रधारी की मासूम बेटी वंशिका चक्रधारी है. हादसे से परिवार में मातम पसर गया है.
पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सीएचसी सीतापुर के जांच अधिकारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नीरज कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल सीतापुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जा रहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI