ईद का नजर आया चांद, रोजेदारों में ख़ुशी की लहर, पूरी दुनिया में मनाई जाएगी खुशियां, जानिए रायपुर की नमाज का टाइम टेबल
Eid moon was sighted, wave of happiness among the fasting people, happiness will be celebrated all over the world, know the time table of namaz in Raipur
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज ईद का चांद दिखाई दिया. चांद देखते ही रोजेदारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. छोटे छोटे बच्चे मुस्कुराने लगे. क्यूंकि अब उन्हें इदी मिलने वाली है. ईदुल- फितर 2025 के लिए ईदगाहों और मस्जिदों में जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी रायपुर में बड़ी ईदगाह, ईदगाह भाटा, बैरन बाज़ार ईदगाह, और अशरफूल औलिया मस्जिद, मौदहा पारा के अलावा शहर की कई मस्जिदों में नमाज-ए-ईद अदा की जाएगी. नवापारा राजिम में पुरानी ईदगाह में सुबह 9 बजे और 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. छत्तीसगढ़ के कई शहर में मुंगेली, कोरबा, कवर्धा, रतनपुर, बिलासपुर, तखतपुर, गुन्दर्देही, भाटापारा, नया रायपुर समेत उड़ीसा राजगांगपुर, पूर्णिया कटिहार, बलाघाट, सतना, गोंदिया, मनेन्द्रगढ़, दिल्ली में चांद की तस्दीक हो चुकी है.
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है. जिसे रमजान के 30 रोजों के बाद चांद दिखने पर मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर के मुस्लिम सुबह विशेष नमाज (ईद की नमाज) अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. जिसमें मुस्लिम समुदाय सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं.
इस महीने में इबादत, दान और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है. ईद-उल-फितर रोजों की समाप्ति का प्रतीक होता है और इसे उल्लासपूर्वक मनाया जाता है. चांद दिखने के ऐलान के बाद बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है. मिठाइयों की दुकानों, कपड़ों के बाजार और गिफ्ट शॉप्स में भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग एक-दूसरे को बधाई देने और तैयारियों में जुटे हुए हैं. चांद दिखने की खबर के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई है. ईद मनाने की तैयारी में मुस्लिम समुदाय खरीदारी में जुट गया है. नए कपड़े, सेवइयां, मिठाइयां और अन्य सामानों की खरीदारी तेज हो गई है.
ईद-उल-फितर पर बड़ों द्वारा बच्चों को ईदी (उपहार या पैसे) देने का रिवाज है. जिसे बच्चे बड़े उत्साह से लेते हैं. इस दिन मीठे पकवान विशेष रुप से बनाए जाते हैं. जिनमें सेवइयां, शीर खुरमा और अन्य पारंपरिक मिठाइयां प्रमुख हैं.
सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों समेत पुरे भारत में ईद का ऐलान होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई. ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सऊदी अरब में शनिवार, 29 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया था. चांद दिखने की आधिकारिक घोषणा के बाद 30 मार्च 2025 (रविवार) को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत, बहरीन और अन्य खाड़ी देशों में ईद का त्योहार मनाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ईद उल फितर की नमाज का तरीका ????
✏️ पहले नियत करें इस तरह नियत की मैने 2 रकात नमाज ईद उल फितर कि वाजिब 6 जाईद तकबीरों के साथ वास्ते अल्लाह ताला के मुंह मेरा काबा शरीफ़ की तरफ पीछे इस इमाम के अल्लाहु अकबर कहकर हांथ इमाम और मुक़तदी दोनो को बांध लेना है फिर सना पढ़े
उसके बाद 3 ज़ायद तकबीर होंग्गी
1️⃣ पहली तकबीर कहकर हाथ कानो तक उठाकर छोड़ देना है
2️⃣ इसी तरह दूसरी तकबीर कहकर हाथ कानों तक उठाकर छोड़ देना है
3️⃣ अब तीसरी तकबीर कहकर हाथ कानो तक उठाकर बांध लेना है
उसके बाद इमाम किरात करेगा यानी सूरह फातिहा और कोई सूरत पढ़ेगा और रुकू सजदा करे अब पहली रकात मुकम्मल हो गई
दूसरी रकात के लिए उठते ही इमाम किरात करेगा यानी सूरह फातिहा और कोई सूरत पढेगा उसके बाद रुकू में जाने से पहले 3 ज़ायेद तकबीर होंगी
1️⃣ पहली तकबीर कहकर हाथ कानों तक उठा कर छोड़ देना है
2️⃣ दूसरी तकबीर कहकर हाथ कानों तक उठाकर छोड़ देना है
3️⃣ तीसरी तकबीर कहकर हाथ कानों तक उठा कर छोड़ देना है
यहां तक ज़ायेद तकबीर मुकम्मल हो गई अब उसके बाद बगैर हाथ उठाये तकबीर कहकर रुकू में जाएंगे
और बस आगे की नमाज दूसरी नमाजो की तरह पढ़कर सलाम फेरना होगा
???? नमाज ईद उल फितर से पहले खूब शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमाज ईद का दुरुस्त तरीका मालूम हो सके अल्लाह पाक अमल की तौफीक अता फरमाए
| 1 | बड़ी ईदगाह | 10:00 बजे | 29 | अनुपम नगर मस्जिद | 9:30 बजे |
| 2 | बैरन बाजार ईदगाह | 9:30 बजे | 30 | मस्जिदे फारूके आज़म मठपुरैना | 9:30 बजे |
| 3 | संजय नगर ईदगाह | 9:00 बजे |
31
|
शक्ति नगर मस्जिद – दो जमात
|
8:30 |
| 4 | संजय नगर मस्जिद | 7:00 बजे | 9:30 बजे | ||
|
5
|
अशरफूल औलिया मस्जिद – 6:30 बजे
|
9:00 बजे | 32 | सुन्नी हन्फी कादरी मस्जिद, ताज नगर पण्डरी | 9:30 बजे |
| 10:00 बजे | 33 |
गौसुल आजम मस्जिद जनता कालोनी गुढ़ियारी
|
7:30 बजे | ||
|
6
|
मस्जिद हाफिज़ अब्दुल गफूर मौदहापारा
|
9:30 बजे
|
8:30 | ||
| 34 | मस्जिदे महबूबे इलाही, रामनगर गुढ़ियारी | 8:30 बजे | |||
|
7
|
नयापारा मस्जिद दो जमात
|
9:00 बजे | 35 | गौसुलवरा मस्जिद कुन्दरा पारा, गुढ़ियारी | 10:00 बजे |
| 10:00 बजे |
36
|
मस्जिद नूरीया गरीब नवाज़, काशीराम नगर
|
8:00 बजे | ||
|
8
|
ईदगाह रिसाला नाका, दरगाह शरीफ हजरत शेर अली आगा
|
9:00 बजे
|
9:30 | ||
| 37 | नूरी मस्जिद रामेश्वर नगर गनपुरी | 9:00 बजे | |||
|
9
|
छोटापारा मस्जिद – दो जमात
|
6:45 बजे | 38 | सुन्नी जामा मस्जिद कोटा | 9:00 बजे |
| 11:00 बजे |
39
|
कादरी मस्जिद, मोती नगर
|
8:30 | ||
|
10
|
फातेहशाह मस्जिद – दो जमात
|
7:30 बजे | 9:30 बजे | ||
| 9:30 बजे |
40
|
इमामे आजम मस्जिद, चौरसिया कालोनी
|
8:30 | ||
| 11 | नूरानी उर्दू स्कूल पण्डरी | 7:30 बजे | 9:30 बजे | ||
|
12
|
नूरानी मस्जिद राजातालाब
|
9:00 बजे |
41
|
गरीब नवाज़ मस्जिद हीरापुर – दो जमात
|
8:00 |
| 10:00 बजे | 9:00 बजे | ||||
|
13
|
नूरे नबी मस्जिद , नई बस्ती राजातालाब
|
9:30 बजे | 42 |
तेगिया जौहरे आजम मस्जिद, जौहर नगर रावा भाठा रायपुर
|
8:00 बजे
|
| 10:00 बजे | |||||
|
14
|
मोहसिने मिल्लत मक्का मस्जिद तेलीबांधा
|
9:00 बजे
|
43 | मस्जिदे तैबा अमन नगर मोवा | 8:30 बजे |
| 44 | आयशा मस्जिद वल्लभ नगर | 9:00 बजे | |||
| 15 | मदीना मस्जिद तेलीबांधा | 9:30 बजे |
45
|
फैजाने मदीना मस्जिद संजय नगर आर.डी.ए. प्लाट – दो जमात
|
8:00 |
| 16 | पाररा नगर मस्जिद | 9:00 बजे | 9:30 | ||
| 17 | मोवा मस्जिद | 9:00 बजे | 46 | मदरसा जौहरे इस्लाम त्रिमुती नगर फाफाडीह | 8:00 बजे |
| 18 | मोवा ईदगाह | 7:00 बजे | 47 | सुन्नी हन्फी बुखारी मस्जिद कबीर नगर | 9:30 बजे |
| 19 | जामा मस्जिद, हलवाई लाईन | 10:45 बजे |
48
|
मस्जिद हसनैन कुकरीपारा – दो जमात
|
8:30 बजे |
| 20 | औलिया मस्जिद अश्वनी नगर | 8:00 बजे | 9:30 बजे | ||
|
21
|
मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीम खाना बैजनाथ पारा
|
7:00 बजे | 49 | मस्जिद गरीब नवाज, दीनदयाल उपाध्याय नगर | 8:30 बजे |
| 10:45 बजे |
50
|
मस्जिदे बिलाल हज़रत बिलाल नगर दो जमात
|
9:00 | ||
|
22
|
गौसिया मस्जिद संतोषी नगर गिट्टी खदान
|
7:30 | 10:00 | ||
| 9:00 |
51
|
सुन्नी हन्फी मुबारक मस्जिद मुबारक नगर फेस 2 राथपुरा
|
9:00 बजे
|
||
| 23 | मोहसिने मिल्लत मस्जिद, चूना भट्टी | 9:30 बजे | |||
|
24
|
गौसुलवरा मस्जिद, रोटरी नगर | 7:00 | 52 | नया रायपुर सेक्टर नं.20 | 9:00 बजे |
| 9:30 बजे | 53 | फैजाने इश्के रसूल सेजबहार | 9:00 बजे | ||
| 25 |
मोहम्मदी मस्जिद ईदगाह माटा – दो जमात
|
7:00 | 54, | मस्जिदे अपसा भठगांव | 9:00 बजे |
| 10:30 |
55
|
गौसुल आज़म अमीने शरीअत मस्जिद आर.डी.ए. कालोनी फेस – 2 सिब्तैनी नगर बोरिया खुद
|
9:30 बजे
|
||
|
26
|
मस्जिद गौसुल आजम, गाजी नगर बीरगांव
|
7:30 बजे | |||
| 8:30 | |||||
|
27
|
सुन्नी हन्फी नूरी नेज़ामी मस्जिद, सुभाष नगर नहर पारा
|
7:30 | 56 | ईदगाह मदरसे के बाजू सारखी | 7:00 बजे |
| 8:30 बजे | |||||
| 28 | पुरानी बस्ती मस्जिद | 9:00 बजे |



