सिंचाई के पानी को लेकर खूनी खेल, किसान की हत्या, धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर किया वार; वारदात के बाद खेत में फेंकी लाश
A bloody dispute over irrigation water led to the murder of a farmer, who was stabbed in the head and neck with a sharp weapon; the body was dumped in a field after the incident.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या कर दी गई. धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला. फिर लाश को खेत में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, किसान का नाम अमर सिंह साहू है. जबकि आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा उम्र 48 साल है. वह भी किसान है. दोनों के खेत आसपास हैं. सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. 21 फरवरी को दोनों किसानों के बीच सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्साए मोहन लाल ने धारदार हथियार से अमर सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई. वारदात के बाद आरोपी लाश को अमर के ही खेत में फेंककर भाग निकला.
पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
दरअसल अमर सिंह साहू ने अपने खेत में धान की फसल लगाई है. जबकि मोहन लाल ने सरसों की फसल बोई है. अमर सिंह फसल के लिए दिन भर ट्यूबवेल चालू कर छोड़ देता था. ऐसे में पानी मोहन के खेत में चला जाता था. जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था. हालांकि बाद में दोनों में समझौता भी हो गया था. लेकिन शनिवार को दोनों में फिर से विवाद हो गया. अमर को अकेला पाकर मोहन ने धारदार हथियार से वार कर दिया. जिससे अमर की मौत हो गई.
इस वारदात के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया और मौके से भाग निकला. ग्रामीणों की खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की.
घटनास्थल से सबूत जुटाने, ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए मोहन लाल सिन्हा को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताया कि सिंचाई के पानी को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था. झगड़ा बढ़ने पर उसने गुस्से में हमला कर दिया और लाश को उसी के खेत में ठिकाने लगा दिया. इस मामले में रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है. सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



