नशे पर कड़ा प्रहार, आई जी रायपुर के निर्देशन में ऑपरेशन निश्चय 2.0, 91 स्थानों पर दबिश, कई आरोपी गिरफ्तार, गांजा-अफीम-शराब जप्त
A crackdown on drug abuse: Operation Nischay 2.0, under the direction of IG Raipur, raids at 91 locations, several accused arrested, marijuana, opium and liquor seized
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला रायपुर में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाने के लिए निर्देशित किया गया. राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 25 से ज्यादा टीमों द्वारा निश्चय अभियान‘‘ के तहत संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दिया गया. आज दिनांक 19.09.2025 को तड़के सुबह 4 बजे से 30 से ज्यादा स्थानों में ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया.
निश्चय अभियान‘‘ के तहत 14 आरोपियों/अपचारी को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे करीब 600 ग्राम अफीम और 24.070 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया. अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 614 पौवा शराब एवं नगदी रकम जप्त किया गया. इसी कड़ी में अपने पास धारदार हथियार रखने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.
फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 12 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया. साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 50 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई. इस तरह अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही कर कुल 106 आरोपियों को जेल भेजा गया
इसी कड़ी में अभियान के तहत 14 आरोपियों/अपचारी को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर उनसे करीब 600 ग्राम अफीम और 24.070 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया. अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 614 पौवा शराब एवं 1750 रूपये नगदी रकम जप्त किया गया. साथ ही अपने पास धारदार हथियार रखने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 12 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया. साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 50 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
धमतरी : आईजी रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा तड़के सुबह एक विशेष सघन अभियान निश्चय चलाकर जिले के कई थाना क्षेत्रों में कुल 91 स्थानों पर दबिश दी गई. इस दौरान अलग-अलग कुल 20 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई.
91 स्थानों पर दबिश 4 सूखे नशे के सौदागर, 3 शराब के, 2 चाकूबाज, 2 वारंटी गिरफतार,43 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई. इस दौरान अलग-अलग कुल 20 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



