राजधानी में खाना बना रही महिलाओं पर सनकी युवक ने किया हमला, भीड़ ने की जमकर धुनाई, आरोपी अस्पताल में भर्ती
A crazy young man attacked women cooking in the capital, the crowd thrashed him badly, the accused is admitted in the hospital
रायपुर : राजधानी रायपुर के बुढ़ातालाब गार्डन के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सनकी युवक ने खाना बना रही महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के बुढ़ातालाब गार्डन के सामने एक युवक अचानक आया और महिलाओं के पास रखे सामानों को फेंकने लगा. इस दौरान उसने महिलाओं को धक्का देने की कोशिश भी की. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी. जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई है.
मौके पर पहुंची पुलिस की 112 डायल टीम ने हालत को कंट्रोल किया और घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात को संभाल लिया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रुप से असंतुलित मालूम हो रहा था और पहले भी उसे गार्डन के आसपास अजीब हरकतें करते देखा गया है. फिलहाल पुलिस ने युवक की पहचान और हमले की वजह जानने के लिए जांच शुरु कर दी है. साथ ही घटना में शामिल चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. महिलाओं को इस घटना में किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है. लेकिन वे काफी डरी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



