लाल किला परिसर से चोरी हुआ एक करोड़ का हीरे-पन्ना जड़ित सोने का कलश बरामद, यूपी के हापुड़ से आरोपी भूषण वर्मा को दबोचा

A diamond-emerald studded gold urn worth Rs 1 crore stolen from the Red Fort premises was recovered, accused Bhushan Verma was arrested from Hapur in UP

लाल किला परिसर से चोरी हुआ एक करोड़ का हीरे-पन्ना जड़ित सोने का कलश बरामद, यूपी के हापुड़ से आरोपी भूषण वर्मा को दबोचा

दिल्ली : लाल किला परिसर से चोरी हुए 1 करोड़ के कलश मामले में क्राइम ब्रांच ने कलश समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. CCTV फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ से चोर भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को यह गिरफ्तारी CCTV फुटेज के आधार पर संभव हुई, जिसमें आरोपी कलश को झोले में छिपाकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे. उनके स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थल पर अफरातफरी मच गई थी. इसी बीच आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और धोती-कुर्ता पहनकर खुद को श्रद्धालु बताकर वहां मौजूद लोगों में घुल-मिल गया. लोगों को शक न हो इसलिए उसने धार्मिक पोशाक पहन रखी थी. भीड़ का फायदा उठाकर उसने कलश को झोले में रखकर वहां से निकल भागा. 
दरअसल बीते दिनों दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में जैन समाज का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था. इसी दौरान सोने का एक कीमती कलश चोरी हो गया. जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी. जब जांच शुरु की गई तो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि धोती पहना एक शख्स बड़ी चतुराई से पूजा स्थल तक पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर कलश को अपने झोले में डालकर वहां से फरार हो गया था.
मुख्य आरोपी भूषण वर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक नहीं 3 कलश चोरी हुए थे जिसमें अभी एक बरामद हुआ है. अन्य आरोपियों और 2 कलश की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. 
इस कलश में करीब 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे. आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने इस चोरी को लेकर बताया था कि यह कलश लंबे समय से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जा रहा था और हर दिन पूजा-पाठ के दौरान विशेष मंच पर स्थापित किया जाता था. मंच पर सिर्फ परंपरागत परिधान पहने अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होती है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जैन भूषण वर्मा जैन समाज से नहीं है. लेकिन सीसीटीवी में दिख रहा है कि जिस तरह से उसने धोती और चुन्नी पहनी थी. वो जैन समुदाय के लोग अपने अनुष्ठान, पूजा करने के दौरान पहनते हैं. आरोपी कई दिनों से धोती-कुर्ता पहनकर अनुष्‍ठान स्‍थल के आसपास घूम रहा था. वह लोगों में घुल-मिल गया था. ऐसे में लोगों को उस पर शक नहीं हुआ.  बेहद प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था. उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t