ससुर से अलग रहने की जिद पर विवाद, रात में घर से निकले नवदंपती ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A dispute arose over the father-in-law's insistence on living separately. A newlywed couple, who had left their home at night, hanged themselves with the same noose, spreading panic in the area and prompting police investigation.
बिलासपुर/सरकंडा : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई. जब राधिका विहार कॉलोनी के सामने पेड़ पर नवविवाहित युवक और युवती के शव लटके हुए पाए गए. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरु कर दी. शुरुआती तौर पर घटना की मुख्य वजह पत्नी का अपने ससुर से अलग रहने की जिद बताई जा रही है. जिसे लेकर दोनों के बीच रविवार रात भारी विवाद हुआ था. यह घटना रत्न लस्सी के पास, सरण सायकिल दुकान के पास एक बाउंड्री से घिरे क्षेत्र में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर से चिंगराजपारा जाने वाली सड़क पर एक युवक और युवती की लाशें पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान प्रकाश यादव उम्र 26 साल और पूर्णिमा यादव उम्र 22 साल के रूप में हुई है. दोनों बांसोड़ मोहल्ला, चांटीडीह के निवासी बताए जा रहे हैं. उनकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई गई है. दोनों पति-पत्नी थे.
दोनों का विवाह महज एक साल पहले ही हुआ था। वर्तमान में यह दंपती चिंगराजपारा के कदमपारा इलाके में किराए के मकान में रहता था। प्रकाश मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था। इसी मकान में प्रकाश के पिता दिलहरण यादव भी उनके साथ रहते थे.
पूर्णिमा अपने ससुर के साथ नहीं रहना चाहती थी. वह लगातार पति पर अलग रहने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था. रविवार की रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और अपना सामान भी पैक कर लिया. रात में जब पिता सो रहे थे तब दोनों टहलने के बहाने घर से बाहर निकल गए.
देर रात भटकते हुए दोनों सीपत रोड स्थित सूर्या चौक के पास पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के करीब पहुंचे। यहां उन्होंने एक नीम के पेड़ पर एक ही कपड़े से फंदा बनाया और दोनों एक साथ फांसी पर झूल गए. सुबह राहगीरों ने शव लटकते देखे तो तत्काल पुलिस को खब्त दी.
स्थानीय निवासियों के मुताबिक रात में किसी तरह की हलचल, झगड़े या संदिग्ध गतिविधि की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी थी. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही कॉलोनी के निवासियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना से जुड़े किसी भी सुराग तक पहुंचा जा सके.
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में मदद करें.
इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है. जो इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित होगी.
वे घर से यह कहकर निकले थे कि अब अलग रहकर खुद कमाई कर जीवनयापन करेंगे। रात करीब 10:30 बजे युवक के पिता को घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



