युवती को क्रेटा कार में जबरन बिठाकर ले जाने की खबर वायरल, आरक्षक ने वाहन के सामने बाइक लगाकर रोका, सिपाही को ईनाम देने की घोषणा

News of a young woman being forcibly taken away in a Creta car goes viral; a constable stops the vehicle by placing his bike in front of it, and a reward has been announced for the constable.

युवती को क्रेटा कार में जबरन बिठाकर ले जाने की खबर वायरल, आरक्षक ने वाहन के सामने बाइक लगाकर रोका, सिपाही को ईनाम देने की घोषणा

रायगढ़ : होली पर्व के मद्देनजर चौक-चौराहों पर बढ़ाई गई सघन सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायगढ़ में एक युवती को क्रेटा कार में जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मिलते ही कंट्रोल रुम द्वारा जिलेभर में नाकेबंदी और चेक पोस्टों को सक्रिय कर संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार की तलाश शुरु कर दी गई. वाहन की तस्वीर सभी पुलिस ग्रुपों में शेयर की गई.
खबर मिलने के बाद इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी. वाहन रायगढ़ शहर की तरफ़ बढ़ रहा था. आरक्षक ने पहले स्टॉपर लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया. लेकिन कार आगे बढ़ने लगी. तत्परता दिखाते हुए आरक्षक ने बाइक से पीछा कर वाहन के सामने अपनी बाइक लगाकर कार को रोकवाया.
कार में सवार युवकों ने दावा किया कि युवती की तबीयत खराब है. लेकिन आरक्षक ने हालात को भांपते हुए फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी. इस पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा और जूटमिल थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह सहित पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और वाहन को युवती और युवक को थाना लाया गया.
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि युवती और युवक के बीच पारिवारिक और आपसी विवाद है. युवती ने कार्यवाही की जरुरत नहीं जताई. लेकिन विवाद को देखते हुए पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई को वैधानिक रुप में पूरा किया.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने यातायात जवान सुनील मिश्रा की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्हें नगद ईनाम देने की घोषणा की. अधिकारियों ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर शहर में सघन निगरानी और चौक-चौराहों पर पैदल मार्च लगातार जारी रहेगा. ताकि किसी भी तरह की उत्पात या संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB