बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 फ्रेंड्स से भी कराया रेप, बोले- किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

A driver and his friends from the Dial 112 emergency service have been accused of gang rape, causing a stir in the police department. Two accused have been taken into custody, while three remain at large.

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 फ्रेंड्स से भी कराया रेप, बोले- किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

कोरबा : कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डायल 112 के ड्राइवर ने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी शुरु की गई. यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की एसईसीएल गजरा कॉलोनी का है.

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बंकमोंगरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित युवती ने थाने में दी शिकायत में बताया कि डायल 112 का चालक उसे गुरुवार की रात 11 बजे फोन कर बंकी क्षेत्र के एक सुनसान आवासीय क्वार्टर में बुलाया. वहां चालक के साथ चार अन्य युवक भी थे. सभी आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया.
घटना को अंजाम देने के बाद युवती को बेहोशी की हालत में ही छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए. होश आने पर महिला जैसे तैसे अपने घर पहुंची. और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने फौरन युवती को घायल हालत में मेडिकल काॅलेज पहुंचाया. अस्पताल के स्टाफ ने ही घटना की खबर सिविल लाइन थाना पुलिस को दी.
सिविल लाइन पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया. चूंकि घटना स्थल बंकी क्षेत्र होने की वजह से केस डायरी को बंकमोंगरा थाने में ट्रांसफर किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की जांच पड़ताल शुरु की। पुलिस ने मामले में मुख्या आरोपी चालक समेत दो आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
कोरबा पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी 112 के चालक को गिरफतार कर लिया गया है. आरोपी चालक कांट्रेक्चुअल बेसिस पर कार्यरत था.

पुलिस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा. वहीं, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.
डायल 112 जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB