खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर में दबने से दर्दनाक मौत, इधर अज्ञात वाहन ने युवक को रात में पीछे से रौंदा, सिर में गंभीर चोट से मौके पर गई जान

A farmer on his way to the fields died tragically after being crushed by a tractor. Meanwhile, an unknown vehicle ran over a young man from behind at night, killing him on the spot from a serious head injury.

खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर में दबने से दर्दनाक मौत, इधर अज्ञात वाहन ने युवक को रात में पीछे से रौंदा, सिर में गंभीर चोट से मौके पर गई जान

खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर में दबने से दर्दनाक मौत

महासमुंद/बसना : महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमाडीह में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें खेत जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि मृतक किसान अपने खेत में काम करने के लिए सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर निकला था. लेकिन रास्ते में अचानक वाहन के अनियंत्रित हो जाने से यह हादसा हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक ग्राम कुरमाडीह निवासी बृजलाल चौहान 22 अक्टूबर को सुबह करीब 7:20 बजे अपने ट्रैक्टर नम्बर ‍CG06 GD 5895 को लेकर खेत काम करने के लिये निकला था. इसी दौरान कुरमाडीह से बरभांठा जाने वाली कच्ची रास्ते पर छोटी डोंगरी के पास चढाव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे बृजलाल नीचे दब गया. उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई. उसे इलाज के लिये सीएचसी बसना ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मृतक बृजलाल के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

अज्ञात वाहन ने युवक को रात में पीछे से रौंदा, सिर में गंभीर चोट से मौके पर गई जान

महासमुंद/बसना : राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोरलेन पर मंगलवार की रात 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ग्राम सिंघनपुर (झलप) निवासी ललित ढीढी अपने ससुराल भजपुरी (भगतदेवरी) थाना सांकरा आ रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से रौंद दिया और चालक वाहन सहित फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ललित ढीढी पिता बरकू राम ढीढी उम्र 28 साल मंगलवार की रात अपने घर से अकेले मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना) से ससुराल भजपुरी की तरफ जा रहा था. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोरलेन में बल्दीडीह क्रॉसिंग से पहले लोहराकोट गांव की सीमा पर रात करीब 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंदते हुए मौके से भाग निकला. 
इस भीषण हादसे में ललित ढीढी के दोनों पैर पूरी तरह कुचल गए. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस 112 एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस को दी. खबर पर दोनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और ललित ढीढी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे.
देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया गया. परिजनों की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु चीर घर भेज दिया. बाद परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t