बोलेरो चढ़ाकर पिता-पुत्र की हत्या, पीड़ित की सुरक्षा को किया नजरअंदाज, दो लोगों की जान जाने के बाद SP ने लिया कड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन अटैच
A father and son were killed by a Bolero, the victim's safety was ignored, the SP took strict action after two people lost their lives, the station in-charge was attached to the line.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तीवरागुड़ी गांव में बोलेरो वाहन चढ़ाकर पिता-पुत्र की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. लापरवाही बरतने पर रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है. इस पूरे विवाद की जड़ मूंगफली के खेत से उपजा झगड़ा था. आरोपी और पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
विवाद बढ़ने पर करण का पिता त्रिवेणी रवि और बड़ा भाई भी बीच-बचाव करने पहुंचे. लेकिन आरोपियों ने किसी की बात नहीं सुनी. देर रात नकना चौक के पास आरोपियों ने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे करण रवि को कुचल दिया. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक और बेटा गंभीर रुप से घायल है और अस्पताल में इलाज जारी है.
घटना के बाद बोलेरो में सवार 4 लोग ओडिशा भाग गए थे. बाप-बेटे को कुचलने के दौरान आरोपियों की बोलेरो मौके पर पलट गई थी. आरोपी वहां से पैदल भागे और अपनी कार लेकर ओडिशा निकल गए थे. पुलिस ने उनका पीछा किया और चारों को कटक से हिरासत में लिया है.
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद वे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने थाना प्रभारी (TI) से जान से मारने की धमकी की शिकायत की और सुरक्षा मांगी थी. लेकिन थाना प्रभारी ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और थाने से भगा दिया. कुछ ही समय बाद आरोपियों ने अपनी धमकी को अंजाम दे दिया.
घटना के बाद सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया. उनकी जगह आलरिक लकड़ा को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
इस घटना से गांव में गम और गुस्से का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती और सुरक्षा देती तो शायद यह घटना टल सकती थी. अब पूरा परिवार तबाह हो गया है. और एक मासूम जिंदगी अस्पताल में मौत से जूझ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



