तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पहिया निकलने से हुआ भयावह एक्सीडेंट, अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से युवती की मौत, दर्दनाक हादसे में 4 घायल, मची चीख पुकार
A high-speed tractor wheel came off in a horrific accident, killing a young woman as the vehicle overturned uncontrollably, injuring four others, causing widespread outcry.
महासमुंद : महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई हैमहासमुंद बोईरगांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. यह मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के बोईरगांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेंगराही के कुछ लोग मजदूरी का काम करने ट्रैक्टर से बोईरगांव गए थे. काम खत्म कर लौटते समय बोईरगांव के चट्टान पारा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का आगे का चक्का निकल गया. जिससे यह हादसा हुआ.
हादसे के समय ट्रैक्टर में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे. घटना में भोथा निवासी 22 साल की अनिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए. जिन्हें फ़ौरन इलाज के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



