मॉल के पीछे कमरे में ले जाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म फिर धमकी, आरोपी के खिलाफ 20 गंभीर अपराध पहले ही दर्ज, बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार
Minor girl taken to a room behind a mall, raped and threatened; 20 serious crimes already registered against the accused; miscreant Vishal Thakur arrested
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया. जहां उसके साथ गलत हरकत की गई. बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



