अस्पताल में युवती ने की आत्महत्या, दाल बनाते समय झुलसी मरीज की बाथरूम में गमछे से लटकी मिली लाश, हॉस्पिटल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप
A young woman committed suicide in the hospital; the body of a patient who was burned while cooking lentils was found hanging from a towel in the bathroom, causing panic among hospital staff and patients' relatives.
धमतरी : धमतरी जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खोपाबेड़ा, जिला कोंडागांव निवासी दशोमती नेताम उम्र 20 साल पिता सायतु नेताम धमतरी के हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी. बताया जा रहा है कि 10 मार्च को खाना बनाते समय वह गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था.
बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह वार्ड के महिला प्रसाधन (बाथरूम) में गई थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी बहन जगमती सोरी, जो उसके साथ अस्पताल में मौजूद थी. उसे देखने बाथरूम पहुंची. दरवाजा खोलकर देखा तो दशोमती गमछे के फंदे से लटकी हुई थी. यह दृश्य देखते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया.
घटना की खबर मिलते ही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. टोंडर सहित अस्पताल के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जिला अस्पताल के भीतर इस तरह की घटना होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में भी दहशत फैल गई. सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की क्या हालत है और कैसे एक मरीज बिना किसी की नजर में आए आत्महत्या कर पाई. घटना के बाद मिडिया ने एक राइस मिल सुपरवाइजर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया.
सीएचएमओ उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि “जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



