दो पक्षों में विवाद के में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर नाबालिग ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी

A minor attacked a person with a knife and left him bleeding when he went to intervene in a dispute between two parties The accused absconded after the incident search continues

दो पक्षों में विवाद के में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर नाबालिग ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी

बालोद : बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. घटना में संतोष योगी नाम का व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात में दो पक्षों में विवाद हुआ। शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच बचाव किया. जिससे गुस्साए नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. घायल का इलाज जारी है.
इस मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडेय ने बताया कि शहर के मस्जिद के पास की घटना है. आरोपी नाबालिग है. उसकी तलाश की जा रही है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाबालिग लड़की ने खुद ही अपने गले और पेट पर चाकू से किया वार, हालत नाजुक

बीकानेर : 17 साल की नाबालिग लड़की द्वारा चाकू से खुदकुशी करने की खबर सामने आयी है. जिसके चलते खून से नाबालिग लथपथ हो गई. आसपसास के लोगों की मदद से नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया. घटना खाजूवाला क्षेत्र की है.
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया
मिली जानकारी के मुताबिक बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना इलाके में सुबह 2 केजेडी की एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने चाकू से गले को काटने की कोशिश की. जिसके बाद पेट पर भी कट लगा लिया. जिसके बाद परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए. जहां से हालत नाजुक होने की वजह से उसे पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया.
इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल नाबालिग लड़की के सुसाइड का प्रयास करने के मामले में वजह सामने नहीं आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI