घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरंग पुलिस का सख्त एक्शन, गांव के आरोपी सागर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A minor girl living alone in her home was raped; Arang police took strict action; the accused, Sagar, was arrested and sent behind bars.
रायपुर/आरंग : थाना आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरफौद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में आरंग पुलिस का सख्त एक्शन लिया और गांव के आरोपी ग्राम फरफौद निवासी सागर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 की सुबह माता-पिता के काम पर जाने के बाद घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की को गांव के ही निवासी सागर धीवर उम्र 20 साल अपने घर ले गया. जहां उसने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया.
परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी सामने आई. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना आरंग में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को आरोपी सागर धीवर पिता राजकुमार धीवर उम्र 20 साल निवासी ग्राम फरफौद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



