रायपुर के होटल में चाकू से प्रेमी का गला काटकर नाबालिग प्रेमिका ट्रेन से पहुंची बिलासपुर, दुसरे दिन मां ने थाने में कराया सरेंडर

A minor girlfriend, who stabbed her boyfriend in a Raipur hotel, arrived in Bilaspur by train. The next day, her mother made her surrender at the police station.

रायपुर के होटल में चाकू से प्रेमी का गला काटकर नाबालिग प्रेमिका ट्रेन से पहुंची बिलासपुर, दुसरे दिन मां ने थाने में कराया सरेंडर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास सत्कार गली, रमन मंदिर वार्ड स्थित एवन लॉज में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक अभनपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था. युवक की हत्या उसकी एक नाबालिग प्रेमिका ने की है. जो दो दिन से उसके साथ होटल में रुकी थी. मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के तौर पर हुई है. जो बिहार का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
रविवार को यह हत्या हुई है. लेकिन हत्या की जानकारी पुलिस को तब लगी. जब मृतक के साथ होटल में रुकी नाबालिग लड़की ने बिलासपुर के कोनी थाने में पहुंचकर हत्या की जानकारी दी. सोमवार को इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी. तब जाकर होटल वालों को भी हत्या का पता चला.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग लड़की ने बिलासपुर के कोनी थाना में अपनी मां के साथ पहुंचकर जानकारी दी कि उसने अपने प्रेमी सद्दाम की रायपुर के एक होटल में हत्या कर दी. हत्या करने के बाद प्रेमी की लाश को होटल में बंद कर वह बिलासपुर चली गई थी. ट्रेन से जाते वक्त रेलवे ट्रैक पर मोबाइल भी फेंक दिया था. घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी.
नाबालिग के बयान के मुताबिक वह प्रेमी सद्दाम के साथ शनिवार से होटल सत्कार गली में रुकी थी. दोनों का प्रेम संबंध था. दोनों के बीच वाद विवाद होने पर उसने चाकू से अपने प्रेमी पर हमला कर दिया और उसे कमरे के बाहर बंद कर अपने घर चली गई.
घर पहुंच कर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद मां उसे अपने साथ कोनी थाने ले गई और पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी.
कोनी थाने ने रायपुर पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस उस होटल पहुंची. पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों के पतासाजी में जुटी है. गंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t