जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत, फोटो खींचते समय लापरवाही ने ली जान, SDRF के जवानों ने बाहर निकाला शव, परिवार में पसरा मातम

A young man drowned in a waterfall, his life was taken due to negligence while taking a photo. SDRF personnel retrieved the body, leaving the family in mourning.

जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत, फोटो खींचते समय लापरवाही ने ली जान, SDRF के जवानों ने बाहर निकाला शव, परिवार में पसरा मातम

जगदलपुर : बस्तर जिले के तोंगपाल के पास स्थित भीमसेन जलप्रपात में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जब फोटो खींचते समय एक युवक पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विकास मरकाम उम्र 18 साल अपने दोस्तों के साथ भीमसेन जलप्रपात आया था और वहां फोटो खींच रहा था. लेकिन सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा.
हादसे की खबर मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची. जलप्रपात धुर नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित होने के कारण जवानों को वहां पहुंचने के लिए विशेष रोड ओपनिंग पार्टी लगानी पड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद SDRF के जवानों ने विकास का शव जलप्रपात से बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि भीमसेन वॉटरफॉल बेहद खतरनाक है. और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. प्रशासन से बार-बार चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतज़ाम की मांग की गई है. स्थानीय लोग पर्यटकों से अपील कर रहे हैं कि वे सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में न डालें. भीमसेन वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण हर साल सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है. लेकिन लोगों की लापरवाही यहाँ अकसर हादसों को जन्म देती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t