श्रद्धा पर टैक्स और बीफ पर छूट!, केशरवानी- आखिर GST रिफॉर्म में किसका उत्सव मना रही भाजपा?, गाय के नाम पर सत्ता पाने वाले बीफ को टैक्स फ्री!

Tax on faith and exemption on beef! Kesharwani – What is the BJP celebrating with the GST reform? Those who came to power in the name of cow are making beef tax free!

श्रद्धा पर टैक्स और बीफ पर छूट!, केशरवानी- आखिर GST रिफॉर्म में किसका उत्सव मना रही भाजपा?, गाय के नाम पर सत्ता पाने वाले बीफ को टैक्स फ्री!

बिलासपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जीएसटी रिफॉर्म के बहाने जनता को गुमराह करने और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जीएसटी में छूट के नाम पर भाजपा सरकार नौटंकी कर रही है. जबकि ग़रीब, मध्यमवर्गीय परिवार और श्रद्धालु लगातार महंगाई की मार झेल रहे हैं.
विजय केशरवानी ने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से केंद्र सरकार ने ग़रीब और आम आदमी की जेब पर लगातार प्रहार किया है. पहले रोजमर्रा के सामानों, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अंतिम संस्कार तक पर टैक्स लगाकर लूटा गया और अब रिफॉर्म के नाम पर छूट दिखाकर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है.
“केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू करने से पहले ही दाम बढ़ा दिए। बादाम और घी जैसे रोजमर्रा के सामान में टैक्स कम करने का नाटक किया गया, लेकिन हकीकत में कीमतें और बढ़ गई.”
उन्होंने भाजपा और उससे जुड़े हिन्दू संगठनों पर तंज कसते हुए कहा कि बीफ को जीएसटी से बाहर रखकर केंद्र सरकार ने बीफ निर्यात को बढ़ावा दिया है. जिससे गौ-हत्या में इजाफा होगा।
“गाय के नाम पर सत्ता पाने वाले आज बीफ को टैक्स फ्री कर मौन क्यों हैं? यही भाजपा का असली चेहरा है.”
विजय केशरवानी ने बताया कि पेपर मिल पर टैक्स बढ़ने से बच्चों की कॉपियां महंगी हुई हैं. ट्रांसपोर्ट पर टैक्स बढ़ने से हर वस्तु की कीमत स्वतः बढ़ गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि बिजली बिल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस को जीएसटी से बाहर क्यों रखा गया है. “क्या इसलिए कि इसकी आपूर्ति प्रधानमंत्री के मित्र उद्योगपति करते हैं?”
“यह कोई जीएसटी नहीं, गब्बर सिंह टैक्स है जिसने ग़रीब, किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक की कमर तोड़ दी है.”
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी रिफॉर्म को उत्सव की तरह मना रही है. जबकि आम आदमी अब भी महंगाई की मार से कराह रहा है.
“बाजार में जाइए, सब्जी और फल के दाम सुनिए, जेब खुद जवाब दे देगी। भाजपा नेता कभी खुद किराना दुकान और सब्जी बाजार जाकर हकीकत देखेंगे?”
विजय केशरवानी की प्रेसवार्ता ने जीएसटी रिफॉर्म के सरकारी उत्सव पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. श्रद्धा पर टैक्स और बीफ पर छूट जैसे मुद्दों को उठाकर उन्होंने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को कटघरे में खड़ा कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

साय सरकार के दौर में छत्तीसगढ़ से 5 लाख गोवंश गायब, 2500 की हादसे और भूख से मौत

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आंकड़ों के साथ दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में गोठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद करने का असर गोवंश पर पड़ा है. साय सरकार के करीब पौने दो सालों में प्रदेश से 5 लाख गोवंश गायब हो गए हैं. वहीं, करीब 25 सौ गोवंश की हादसे और भूख से मौत हुई है.
प्रदेश कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बैज ने कहा, ‘भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गई है। गायें भूख से और दुर्घटना से मर रही हैं.’
दीपक बैज ने आगे कहा, ‘भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के कांग्रेस सरकार की गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया. जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से और खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है.’
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दीपक बैज ने कहा कि पौने दो साल में 850 से ज्यादा गाय सड़को पर कुचल कर मारी गईं. करीब 1200 से ज्यादा गाय भूख से चारे-पानी के अभाव में मारी गई. 200 से ज्यादा गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गईं हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया. विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई. फिर गोधाम बनाने का फैसला हुआ. लेकिन अब तक न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया. दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि प्रति पशुधन 10 रूपए रोजाना चारा के लिये आवंटन की घोषणा भी की. लेकिन इतने में कौन सा चारा आयेगा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रुप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रुप से एक बेहद ही क्रूर फैसला लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देना शुरु कर दिया.
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तक 2023 में करीब 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था। उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी.
गायों की मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटियां बनाई हैं. उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की. वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है.
दीपक बैज ने बताया कि दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की तादाद 40 फीसदी तक घट गई है. अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में करीब 5 लाख से ज्यादा गोवंश गायब हो गए. हद्स्प्न से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की तादाद तो तकरीबन 2 हजार से ढाई हजार तक है. फिर ये करीबन पांच लाख गाय कहां गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा गायों की तस्करी हो रही गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही है. मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया. बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है.
2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है. भाजपा शासित राज्यों यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में देश के सर्वाधिक स्लांंटर हाउस हैं. इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें. सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को फिर शुरु करें. गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाए.
कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गायों के नाम पर कांग्रेस ने गौठानों के नाम पर लूट मचाई थी. भ्रष्टाचार किया था. अब विष्णुदेव साय सरकार गायों के लिए नीति बना रही है और उस नीति के आधार पर गायों का संरक्षण किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t