जंगली मवेशी का शिकार करने बिछाये करंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
A man died after being electrocuted while hunting wild cattle; police arrested the accused for culpable homicide.
रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने करंट से हुई मौत की गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करंट बिछाने वाले आरोपी मनोहर नायक को गैरइरादतन हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लक्ष्मण कुमार पटेल निवासी पेलमा ने 27 सितंबर को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई मनोज कुमार पटेल उम्र 28 साल 26 सितंबर को अदानी कंपनी में काम के लिए निकला था. जो रात तक घर नहीं लौटा. अगले दिन 27 सितंबर की सुबह खोजबीन के दौरान स्कूल डीपा पेलमा जंगल में नाले के पास उसका शव तार से लिपटा पड़ा मिला. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जी.आई. तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था. जिसकी चपेट में आकर मनोज पटेल की मौत हो गई.
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में मर्ग कायम कर मामले की जांच की गई. मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान में यह तथ्य उजागर हुआ कि गांव का मनोहर नायक पिता लुकेश्वर उम्र 62 साल निवासी पेलमा ने ग्राम उरबा ने ग्राम पेलमा बस्ती के पास 11 केवी बिजली पोल से तार खींचकर करीब 28 बांस खूंटी के सहारे खुले में जी.आई. तार फैलाया था. आरोपी ने यह जानते हुए भी कि उसके संपर्क में आने से किसी की मौत हो सकती है. जानबूझकर बिजली चोरी कर करंट बिछाया था. जिसकी चपेट में आकर मनोज की मौत हो गई.
इस मामले में तमनार पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मनोहर नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. इस गंभीर और संवेदनशील मामले की त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर और उनके मातहत स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



