शादी का झांसा देकर नाबालिग को दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी शंकर को दबोचकर भेजा जेल, पीड़िता को सुरक्षित बरामद

A minor was lured into Delhi on the pretext of marriage and raped. Police arrested the accused Shankar and sent him to jail. The victim was recovered safely.

शादी का झांसा देकर नाबालिग को दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी शंकर को दबोचकर भेजा जेल, पीड़िता को सुरक्षित बरामद

बिलासपुर : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शंकर को रतनपुर पुलिस ने दिल्ली से दबोचते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2025 को रतनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता और आरोपी की तलाश शुरु की गई.
पतासाजी के दौरान खबर मिली कि नाबालिग को दिल्ली ले जाया गया है. इसके बाद रतनपुर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी शंकर यादव निवासी केसर भाठापारा, थाना पामगढ़ के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया.
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी शंकर ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया और उसके साथ जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता को सुरक्षित वापस लाकर आरोपी शंकर को विधिवत गिरफ्तार किया गया. आरोपी शंकर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
शंकर यादव पिता परदेशी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़ जिला जॉजगीर चांपा छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB