सुअर के लिए लगाया करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में 4 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

A farmer died after being electrocuted for a pig; police arrested four absconding accused in a case of culpable homicide.

सुअर के लिए लगाया करंट, चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में 4 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा : रायगढ़ में लैलूंगा थाना क्षेत्र में जंगली सूअरों को फंसाने के लिए खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम खम्हार में हुई थी. जिसमें लालकुमार साहू उम्र 37 साल किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार ने लैलूंगा थाने में दर्ज कराई कि लालकुमार साहू अपने खेत मुड़बहला में रात करीब आठ बजे जंगली सूअरों को भगाने और फटाका फोड़ने गया था. इसी दौरान खेत में अज्ञात व्यक्तियों ने जीआई तार के जरिए बिजली कनेक्शन जोड़कर बांस की फाली में तार बांधकर जंगली सूअर फंसाने का जाल बिछाया था. दुर्भाग्यवश लालकुमार साहू इस जाल की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस की जांच में ग्राम खम्हार निवासी जोसेफ मिंज उम्र 40 सालऔर सोनू एक्का उम्र 26 साल संदिग्ध पाए गए. पूछताछ के दौरान उन्होंने घटना के समय खेत में जंगली सूअर फंसाने के लिए बिजली कनेक्शन लगाने की बात कबूल की. जिसके बाद, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. इस मामले की आगे की जांच में पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र का खुलासा होने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई.
लैलूंगा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी कड़ी में हाल ही में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्यप्रकाश एक्का पिता राधेलाल एक्का उम्र 29 साल, जशवंत मिंज पिता कार्तिक राम मिंज उम्र 43 साल, शशीलाल एक्का पिता पंतराम एक्का उम्र 45 साल और करन चौहान पिता अधिन चौहान उम्र 27साल शामिल हैं. ये सभी ग्राम खम्हार के निवासी हैं. इन चारों को भी जेल भेज दिया गया है. इस तरह इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB