धमतरी में अवैध गौ-तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गौ-तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा ले जा रहे 10 गाय, 4 बछड़ा और 2 बछिया बरामद
Major illegal cow smuggling racket busted in Dhamtari, 6 cow smugglers arrested, 10 cows, 4 calves and 2 heifers seized while being taken to Odisha
धमतरी/सिहावा : धमतरी जिले में अवैध गौ-तस्करी करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 16 पशु सुरक्षित बरामद किए. इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी के निर्देश पर दी गई. कार्रवाई थाना सिहावा पुलिस ने की.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुछ लोग गौवंश को अवैध तरीके से उड़ीसा ले जा रहे हैं. खबर पाने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी. मौके पर पुलिस ने देखा कि 6 आरोपी 10 गाय, 4 बछड़ा और 2 बछिया को रस्सियों से बांधकर डंडों से मारते हुए ले जा रहे थे.
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की. लेकिन आरोपियों द्वारा गौवंश के खरीदी-बिक्री या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए. आरोपियों ने कबूल किया कि पशुओं को रायघर (उड़ीसा) के पशु बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान आरोपी सुकनाथ चतुर्वेदी द्वारा इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नम्बर OD24 L 3202 को भी जप्त किया गया.
थाना सिहावा पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत जुर्म दर्ज किया. सभी 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
उष्तम मधुमंखी उम्र 23 साल पिता अखिल मधुमंखी, साकिन ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
सुकनाथ चतुर्वेदी पिता बुधे चतुर्वेदी उम्र 30 साल साकिन ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
सुरज बघेल पिता सोनराज बघेल उम्र 20 साल साकिन ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
लोकेश्वर सोनबेर पिता जागेश्वर सोनबेर उम्र 23 साल साकिन छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
विजय सेवई पिता कृष्ण सेवई उम्र 30 साल साकिन छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
कृष्णा सेवई पिता बनियाराम सेवई उम्र 54 साल साकिन छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



