खंडहर नुमा बिल्डिंग में मिला नवजात शिशु, इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे
A newborn baby was found in a ruined building, causing panic in the area. Police are searching for the family members and CCTV cameras in the area are being scanned.
दुर्ग : खंडहर नुमा बिल्डिंग में नवजात शिशु के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं लावारिस बच्ची के परिजनों की तलाश में आसपास पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला जामुल के अयोध्या नगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जामुल के खंडहर नुमा बिल्डिंग में कुछ लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद कुछ लोग बिल्डिंग में गए तो उन्होंने देखा कि सीढ़ी के पास बच्ची जोर-जोर से रो रही है. इसके बाद फौरन इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई. मौके पर जामुल थाने की पुलिस पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. वही लावारिस बच्ची के परिजनों की भी तलाश करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



