तालाब में डूब गया डेढ़ साल का मासूम, बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम, इधर किशोर की नदी में डूबने से गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
A one and a half year old child drowned in a pond, the child died, there was mourning in the village, while a teenager died after drowning in a river, there was chaos among the family members
तालाब में डूब गया डेढ़ साल का मासूम, बच्चे की मौत
बिलासपुर/मल्हार : बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम अंकित मैत्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अंकित अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेलते हुए करीब 100 मीटर दूर स्थित बदहा तालाब की सीढ़ियों तक पहुंच गया. खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसला और वह तालाब में गिरकर डूब गया. आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिससे पास में ही गाय चरा रहे एक चरवाहे ने तालाब में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला और परिजनों को खबर दी.
अर्जुन कुमार मैत्री व उनकी पत्नी, जो उस समय घर पर नहीं थे. खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे और बच्चे को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. और परिवार गहरे सदमे में है. फिलहाल मल्हार पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. ताकि यह साफ हो सके कि हादसा किन हालात में हुआ. यह हादसा एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और सतत निगरानी की गंभीर जरुरत की तरफ ध्यान आकर्षित करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
किशोर की नदी में डूबने से गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड़ में रविवार को अमाखेरवा इंटकवेल के पास हसदेव नदी में नहाने गए एक 16 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान चिरांशु के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशोर अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. नहाते समय चिरांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया. लेकिन जब तक मदद पहुंचती. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे की खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. चिरांशु की मौत की खबर जैसे ही उसके घर और मोहल्ले में पहुंची. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी का यह इलाका काफी गहरा और खतरनाक है. यहां पहले भी कई बार नहाने के दौरान हादसे हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि इस क्षेत्र में सावधानी संबंधी बोर्ड, बैरिकेडिंग और स्थायी निगरानी की व्यवस्था की जाए. ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



