रायपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शरीर के अंग पटरियों पर बिखरे,अभनपुर पैसेंजर से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

A person died after being hit by a train in Raipur. Body parts scattered on the tracks, accident happened with Abhanpur Passenger, police engaged in investigation

रायपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शरीर के अंग पटरियों पर बिखरे,अभनपुर पैसेंजर से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में पैसेंजर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

रायपुर : खमतराई रेलवे पासिंग में एक व्यक्ति के ट्रेन के कटकर मौत हो गई. इस हादसे में व्यक्ति के शरीर के अंग अलग-अलग जगह फेंका गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है.  यह हादसा रायपुर अभनपुर के लिए शुरू हुई नई पैसेंजर ट्रेन से हुआ है
मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव और उसके अंगों को इकठ्ठा कर अस्पताल भेज दिया.। पुलिस ने बताया कि हादसा करीब पौने आठ बजे का है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

रायपुर-अभनपुर/गोबरा नवापारा : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा नवापारा में एक युवक की लाश तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली. बताया गया है कि तालाब आए लोगों ने जब सुबह शव को देखा तब उनके होश उड़ गए. ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी. गोबरा नवापारा के शीतलपारा की घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान ग्राम तर्री के राजू भट्ट के रुप में की गई है, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग सकते में हैं. कुछ महीने पहले ही एक और युवक ने तालाब के पास फांसी लगाई थी. घटना की खबर मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची है. ये हत्या है या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट में खुलासा होगा. फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB