महिला मंत्री के रिश्तेदार ने शराब पीकर बस स्टैंड में किया हंगामा, पुलिस कर्मी से बदसलूकी, हेड कांस्टेबल ने रोका तो अफसरों ने कर दिया लाईन हाजिर

A relative of a woman minister created a ruckus at the bus stand after drinking alcohol misbehaved with a policeman when the head constable stopped him the officers made him stand in the line

महिला मंत्री के रिश्तेदार ने शराब पीकर बस स्टैंड में किया हंगामा, पुलिस कर्मी से बदसलूकी, हेड कांस्टेबल ने रोका तो अफसरों ने कर दिया लाईन हाजिर

अंबिकापुर : 25 अगस्त की रात शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में 2 युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे. यह देख बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी ने उन्हें खुले में शराब पीने से मना किया तो वह उससे विवाद करने लगा.
बताया जा रहा है कि राजू राजवाड़े ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताकर कहा कि वह मंत्री का जेठ है. इसी बीच उसने प्रभारी की वर्दी पकडक़र झटका दिया तो उसे सहायता केंद्र में बैठा लिया गया. फिर उसे कोतवाली ले जाकर मेडिकल जांच कराया गया. 1 घंटे के भीतर ही एसपी का फोन आने के बाद कोतवाली टीआई ने उसे छोड़ दिया. यही नहीं, एसपी ने मौखिक तौर पर सहायता केंद्र प्रभारी को लाइन अटैच भी कर दिया.
इधर मंत्री राजवाड़े का कहना है कि पूरे मामले को संज्ञान में ले रही है. उन्होंने साफ कहा कि जो गलती करेगा. उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. रिश्तेदार ही क्यों ना हो. घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ की राजनीति सरगर्म होने लगी है.
मंत्री के शराबी जेठ के वीडिया वायरल होने और पुलिस को धमकाने की घटना सामने आने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है. यह भी बताया जा रहा है कि जब पुलिस चौकी प्रभारी ने आला अफसरों को दो शराबियों द्वारा हुड़दंग मचाने और पुलिस के साथ हुज्जतबाजी करने की जानकारी दी. तब पुलिस अफसरों ने दोनों शराबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था. बाद में मामला उलटा हो गया. एफआईआर की मनाही कर दी गई. एएसआई नेताम को लाइन अटैच कर दिया गया. एएसआई ने अपने साथ अभ्रदता करने की शिकायत आला अफसरों से की थी. उसके बाद इस तरह की कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb