कुर्रा में मामा के घर आई सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, गला दबाकर मारने के बाद कंबल में छिपाया शव, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

A seven-year-old girl who had come to her maternal uncle's house in Kurra was murdered; her body was strangled and hidden in a blanket. The accused father and son were arrested.

कुर्रा में मामा के घर आई सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, गला दबाकर मारने के बाद कंबल में छिपाया शव, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सात साल की बालिका की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को दहला दिया था. बच्ची का शव पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया के घर के भीतर कंबल में ढका हुआ मिला था. परिजनों की खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों बालिका के पिता से पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुर्रा में रहने वाले डोलेश्वर राठिया ने अपनी भांजी की हत्या की शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को उनकी सात साल की भांजी को उसके पिता आश्रम से घर लेकर आए थे. वे बच्ची को डोलेश्वर के घर पर छोड़कर चले गए थे. इसके बाद से बच्ची उनके घर में ही रह रही थी.
मंगलवार शाम वह खेलने के लिए बाहर निकली. लेकिन देर तक न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरु की. इसी दौरान जानकारी मिली कि पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया ने बालिका को गली में खेलते समय अपने घर बुलाया था. जिसके बाद वह दिखाई नहीं दी. शक के आधार पर परिजन लक्ष्मी राठिया के घर पहुंचे तो कमरे में कंबल से ढका बच्ची का शव मिला. उसकी गर्दन पर साड़ी लिपटी हुई थी. मासूम की हत्या की आशंका पर उसके मामा ने पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. साथ ही पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया और उसके पिता लक्ष्मी राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने पुरानी रंजिश के कारण बालिका की हत्या करना कबूल कर लिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद दोनों ने शव को घर में ही कंबल में छिपाकर रख दिया था. ताकि कुछ समय तक घटना सामने न आए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर घटनास्थल से प्रयुक्त कंबल को सबूत के रुप में जप्त किया है.
गिरफ्तार आरोपी
आरती प्रसाद राठिया पिता लक्ष्मी प्रसाद राठिया उम्र 23 साल
लक्ष्मी राठिया पिता सनतराम राठिया उम्र 50 साल
दोनों निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t