तेज रफ़्तार कोयला ओवरलोड ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A speeding coal-loaded trailer hit a bike rider, a brother and sister died on the spot in the tragic road accident, mourning spread, police engaged in investigation.

तेज रफ़्तार कोयला ओवरलोड ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बिरंगहनी गांव के पास ठड़गाबहरा चौक में कोलवॉशरी से कोयला लेकर जा रही एक ओवरलोड ट्रेलर अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संजय कुर्रे और उनकी बहन अंजुलता कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है.
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हादसे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है  फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल
खरसिया: थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बसनाझर निवासी लवकुमार श्रीवास अपने साथी गुलशन राठिया और संजु राठिया के साथ 6 मई को काम के सिलसिले में खरसिया गए थे. तीनों दोपहर करीब 1 बजे पल्सर बाइक से निकले थे. शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वे सोनबरसा मोड़ पहुंचे। सामने से आ रही कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायल गुलशन राठिया के मोबाइल से परिजनों को खबर दी गई. जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और घायलों की हालत देखकर स्तब्ध रह गया.
सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक घायलों के सिर, हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन व चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t