तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 3 परिवारों के बुझ गए चिराग, इलाके में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थी, गांव में मचा कोहराम
A high-speed car and a motorcycle collided, extinguishing the lives of three families, causing mourning in the area, and the funeral processions of three friends, causing chaos in the village.
बालोद : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. खैरडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया. पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिंकपार गांव के रहने वाले तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवड़ी से दौंडीलोहारा की तरफ जा रहे थे. देर रात जब वे खैरीडीह के पास पहुंचे. रात करीब 10 बजे सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे. सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव पिता मिनेन्द्र यादव उम्र 20 साल, राहुल सेवता पिता सावंत सेवता उम्र 20 साल दोनों सीर्राभाठा निवासी और नरेंद्र भुआर्य पिता पुरषोत्तम भुआर्य उम्र 21 साल ग्राम मुड़खुसरा के रूप में हुई है. सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा बेहद डरावना था. टक्कर के बाद एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया. जबकि दूसरे का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा. तीसरे युवक को भी गंभीर चोटें आईं. राहुल सेवता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा. जबकि बाकी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर राहुल का कटा हुआ पैर मिला. जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
तीनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई. जवान बेटों को खोने का दर्द परिवारों के लिए असहनीय है. घरों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा हुआ है. हर कोई इस हादसे को लेकर स्तब्ध है और एक साथ तीन दोस्तों की अर्थी उठी तो लोगों की आंखें नम हो गई.
मृतक
तरुण कुमार यादव पिता मिनेन्द्र यादव उम्र 20 साल निवासी सिर्राभाठा
राहुल सेवता पिता सावंत सेवता उम्र 20 साल निवासी सिर्राभाठा
नरेंद्र भुआर्य पिता पुरषोत्तम भुआर्य उम्र 21 साल ग्राम मुड़खुसरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



