तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, दो सैनिकों समेत पांच बारातियों की मौत के बाद फरार आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
A speeding truck hit a Scorpio, killing five wedding guests, including two soldiers. The absconding driver was arrested.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली एनएच रोड में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घटना रात करीब 12:30 बजे हुई. जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था.
हादसे की खबर मिलते ही जांजगीर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को रात में ही अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरु कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार बिहार का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और हादसा करने की बात कबूल कर ली है.
स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना को लेकर बेहद गुस्सा और दुख देखने को मिला. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. और लोग मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वाहन को तकनीकी जांच के लिए जब्त किया गया है और हाईवे पर दुर्घटना के कारणों को लेकर भी व्यापक समीक्षा की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करता है. पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है. ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके.
आरोपी
अजीत कुमार पिता हरिंदर राय उम्र 23 साल निवासी मूड़ा थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



